फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane fading, sugar increasing sweetness

फीका पड़ रहा गन्ना, चीनी से बढ़ रही गन्ने की मिठास

Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane fading, sugar increasing sweetness
रतनपुरी में कोल्हू में गुड बनाते कारीगर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फीका पड़ रहा गन्ना, चीनी से बढ़ रही गन्ने की मिठास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समय से पहले कोल्हू चलने पर गन्ने की रिकवरी कम आ रही है। ऐसे में कोल्हू संचालक गुड़ को मीठा करने के लिए चीनी मिला कर गुड़ बना रहे हैं। वैसे भी गुड़ के मुकाबले चीनी के दाम कम हैं।
जनपद में वैसे तो अक्तूबर माह में कोल्हू चलते थे, मगर इस बार डेडीकेडेट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना और पानीपत-खटीमा राजमार्ग में अधिग्रहीत जमीन को खाली करने के लिए किसानों ने सितंबर में ही गन्ने की छिलाई शुरू कर दी। इसी का फायदा उठा कर कोल्हू संचालकों ने भी कोल्हू चलाए हैं। जनपद में अभी तक करीब पांच दर्जन कोल्हू चल चुके हैं। रतनपुरी, बुढ़ाना, शाहपुर, बघरा, बरला, छपार में कोल्हू चल रहे हैं, जहां पर कोल्हू संचालक गन्ना 270 से लेकर 275 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद रहे हैं। अक्तूबर में गन्ना परिपक्व होता है। अभी सितंबर माह चल रहा है। गन्ना परिपक्व नहीं हुआ है, जिस कारण गन्ने से रिकवरी प्रति क्विंटल 8.00 से लेकर 9.00 प्रतिशत आ रही है, जबकि गन्ना पकने के बाद मिठास के लिए रिकवरी 12.00 प्रतिशत तक जरूरी है। कम रिकवरी आने पर गुड़ में मिठास पूरी नहीं हो रही है, इसके लिए कोल्हू संचालकों ने गुड़ में चीनी मिलना शुरू कर दिया है। वैसे भी चीनी करीब 3600 रुपये क्विंटल तक मिल रही है, जबकि गुड़ 40 रुपये किलो बिक रहा है। रतनपुरी क्षेत्र में कोल्हू ठेकेदार विनोद मोर माजरा, रामकुमार कुरथल, जयभगवान मौहम्मदपुर, इकबाल रतनपुरी, धर्मवीर प्रजापति समौली, कल्लू बसधाड़ा, मदन टीकरी, धर्मप्रकाश खतौली, बिजेंद्र सिंह समौली आदि चीनी मिला कर गुड़ बना रहे ंहै। कोल्हू ठेकेदार इकबाल और जयभगवान का कहना है कि एक क्विंटल गुड़ में 35 किलो चीनी डाली जा रही है, क्योंकि अभी गन्ने में इतनी मिठास नहीं है। गुड़ में डाली जाने वाली चीनी दीपावली के आसपास तक ही बंद हो सकेगी। गुड़ की रिकवरी वर्तमान में 8 से 9 प्रतिशत आ रही है। फिलहाल गन्ने के भाव 270 से 275 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि गुड़ का फुटकर का भाव 200 रुपये प्रति पांच किलो है।
विज्ञापन

अक्तूबर के अंत तक परिपक्व होगा गन्ना
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि अभी गन्ना परिपक्व नहीं हुआ है, इसलिए रिकवरी कम आ रही है। अक्तूबर के अंत तक गन्ने की फसल परिपक्व होगी। अक्तूबर के अंत तक जिले की चीनी मिल भी अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक के अनुसार कोल्हू लगाएं
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि कोल्हू को मानक के अनुसार चलवाया जाएगा। चिमनी करीब दस मीटर ऊंची होनी चाहिए तथा कोल्हू बस्ती से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर होना चाहिए। जल्द ही टीम बना कर कोल्हूओं का निरीक्षण किया जाएगा, जो मानक के अनुसार नहीं होगा उसका संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed