फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane crushing started on crusher, price Rs 250 per quintal.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कोल्हू पर शुरू हुई गन्ने की पेराई, भाव 250 रुपये प्रति क्विंटल

Wed, 20 Sep 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing started on crusher, price Rs 250 per quintal.
बुढााना मोड पर कोल्हू में  गुड बनाता किसान।  संवाद
- आर्थिक जरूरतों के हिसाब से किसानों ने कोल्हू में शुरू की सप्लाई
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने में भले ही अभी समय हो, लेकिन कोल्हूओं पर गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। गन्ने का भाव 250 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान है। आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए किसानों ने गन्ने की सप्लाई शुरू कर दी है।
जिले में कोल्हू का संचालन शुरू हो गया है। बुढ़ाना मार्ग पर हरसौली गांव में सबसे पहले कोल्हू में पेराई शुरू हुई है। एक सप्ताह में यहां कम से कम पांच कोल्हू और संचालन के लिए तैयार है। सरसों की बुआई की तैयारी कर रहे किसान या फिर असोजी गन्ने की बुआई की चाह रखने वाले किसान भी खेत खाली करने की चाह में सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन कोल्हू में मिल रहे भाव से किसान निराश है। यहां सिर्फ 250 रुपये प्रति क्विंटल का भाव ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी में नहीं, सीधे व्यापारी को सप्लाई
कोल्हू में बनाए जा रहे गुड़ की सप्लाई अभी मंडी में शुरू नहीं हुई है। कोल्हू से डिब्बों में पैक कर गुड़ को ई-रिक्शा में लादकर सीधे गुड़ व्यापारी के गोदाम पर भेजा जा रहा है। गन्ने में अभी मिठास कम है। ऐसे में गुड़ बनाने के लिए चीनी की मदद ली जा रही है। ऐसे में गुड़ की गुणवत्ता पर भी सवाल है। जिले में लगभग तीन हजार कोल्हू में प्रत्येक वर्ष गन्ने की पेराई होती है। सबसे अधिक कोल्हू तितावी और शाहपुर क्षेत्र में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

450 प्रति क्विंटल का भाव मांग रहे किसान
पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों का आंदोलन भी तेज हो गया है। भाकियू, भाकियू अराजनैतिक और भाकियू तोमर ने 450 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक गन्ना मूल्य की मांग सरकार से की है। चुनावी साल होने के चलते इस बार गन्ने का दाम बढऩे के आसार भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed