फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugarcane crushing, Khatauli's mark in sugar production

गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन में खतौली मिल ने लहराया परचम

Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing, Khatauli's mark in sugar production
गन्ना पेराई, चीनी उत्पादन में खतौली का परचम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिवेणी की खतौली शुगर मिल ने गन्ना पेराई करने और चीनी उत्पादन करने में देश में पहला स्थान बनाया है। खतौली ने 247.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 29.25 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। यह अब तक का देश में किसी एक चीनी मिल का पेराई और उत्पादन का बड़ा रिकार्ड है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि खतौली चीनी मिल ने 30 अक्तूबर 2019 को पेराई सत्र का शुभारंभ किया था और 11 जून को समापन किया। चीनी मिल की कुल रिकवरी का औसत 11.83 प्रतिशत रहा है। खतौली की पेराई क्षमता एक लाख साठ हजार क्विंटल प्रतिदिन की है जो देश में सबसे ज्यादा है।
-------
चीनी मिल गन्ना पेराई लाख क्विंटल चीनी लाख क्विंटल रिकवरी
खतौली 247.50 29.25 11.83
धामपुर 237.45 25.33 11.06
पीलीभीत 229.30 27.07 11.81
दौराला 225.31 25.19 11.18
स्योहारा 214.09 24.47 11.53
गोला 211.95 25.15 11.87
मवाना 203.48 23.60 11.61
हरगांव 202.19 22.06 10.91
अजबपुर 194.56 18.96 10.64
हरियावन 191.09 22.14 11.03
-------------------
किसानों का 507 करोड़ का भुगतान किया
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि चीनी मिल खतौली गन्ना मूल्य भुगतान में भी अच्छी स्थिति में हैं। चीनी मिल गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन के साथ गन्ना मूल्य भुगतान में भी आगे चल रही है। इस सत्र में मिल किसानों का 507 करोड़ का भुगतान अब तक कर चुकी है। मिल ने 15 मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल इस सत्र का 67.65 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन

----
अन्य राज्यों की मिल नहीं आ पाई मुकाबले में
मुजफ्फरनगर। गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन में देश की टॉप लिस्ट में सभी चीनी मिलें यूपी की हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक की मिलें प्रतिस्पर्धा में नहीं आ सकीं। हरियाणा में पहले नंबर पर रहने वाली यमुनानगर की चीनी मिल केवल 164 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की कर पाई। कर्नाटक में पहला स्थान पाने वाली गोदावरी मिल 152 लाख 66 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर पाई और गुजरात में पहले स्थान आने वाली बारदौली मिल केवल 151 लाख 34 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed