फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sugar mills are getting rich by making ethanol from sugarcane

Muzaffarnagar News: गन्ने से बनाकर एथेनॉल, चीनी मिलें हो रही मालामाल

Wed, 25 Jan 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills are getting rich by making ethanol from sugarcane
- चार चीनी मिलों ने बनाया 12.29 लाख क्विंटल एथेनॉल
विज्ञापन

- चीनी मिलों की अतिरिक्त आय का साधन बना हैवी शीरा

रणवीर सैनी
मुजफ्फरनगर। गन्ने से एथेनॉल बनाकर चीनी मिलों को मुनाफा हो रहा है। चीनी मिलों का शीरा 1100 रुपये क्विंटल और एथेनॉल 61 रुपये लीटर बिक रहा है। चार चीनी मिल इस सत्र में अब तक एथेनॉल के लिए 12.29 लाख क्विंटल शीरा निकाल चुकी है।
सरकार के पेट्रोल में दस प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के आदेश के बाद पेट्रोलियम कंपनी चीनी मिलों से एथेनॉल खरीद रही है। चीनी मिल हैवी शीरा बना रही है, जो डिस्टलरी के माध्यम से इथेनॉल में तब्दील हो रहा है। इसके बाद इन्हें पेट्रोलियम कंपनी को बेचा जा रहा है। शीरा भी इस बार 1100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। भैसाना ने कुछ दिन पहले ही निर्माण शुरू किया है। खतौली चीनी मिल इस सत्र में अब तक 5.13 लाख क्विंटल हैवी शीरा बना चुकी है। कंपनी की डिस्टलरी के माध्यम से ही इसे एथेनॉल में बदलकर पेट्रोलियम कंपनी को बेचा जा रहा है। इसी तरह मंसूरपुर चीनी मिल इस सत्र में 4.12 लाख क्विंटल हैवी शीरा बना चुकी है। खाईखेड़ी चीनी मिल 2.15 लाख क्विंटल और बुढाना की भैसाना चीनी मिल 0.29 लाख क्विंटल हैवी शीरा बना चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन


33 प्रतिशत शीरा होता है तैयार
हैवी शीरा से 33 प्रतिशत एथेनॉल डिस्टलरी में प्रक्रिया के बाद तैयार होता है। यह एथेनॉल पेट्रोलियम कंपनियों के 60 से 63 रुपये लीटर के बीच जा रहा है। हैवी शीरे की प्रक्रिया से चीनी मिलों में चीनी की रिकवरी पर केवल डेढ़ से लेकर पौने दो प्रतिशत तक का असर पड़ता है। बाकी चीनी नियमित बन रही है। इसी तरह चीनी बनाने की प्रक्रिया के दौरान चीनी मिलों से निकलने वाले शीरे का मूल्य भी अच्छा मिल रहा है। मंसूरपुर डिस्टलरी के जीएम सुनील कुमार ने बताया कि इस बार शीरे के दाम 1100 रुपये क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हो रहा एथेनॉल का उत्पादन
चीनी मिल एथेनॉल उत्पादन
खतौली 5.13 लाख क्विंटल
बुढ़ाना 0.29 लाख क्विंटल
मंसूरपुर 4.12 लाख क्विंटल
खाईखेड़ी 2.15 लाख क्विंटल
---------------------
कुल उत्पादन: 12.29 लाख क्विंटल
-----------------------
इथेनॉल मिलों के लिए लाभकारी
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का कहना है कि जिले की चार चीनी मिले इस बार एथेनॉल के लिए हैवी शीरा बना रही है। चीनी की रिकवरी पर इससे केवल 1.5 से 1.7 प्रतिशत तक का असर ही पड़ता है। दाम चीनी से भी अधिक मिल रहे हैं। चीनी मिलों के लिए मुनाफे का सौदा है।
----------
मिल के प्रोडक्ट में सबसे महंगा एथेनॉल
चीनी मिले जितने प्रोडक्ट तैयार करती है, उनमें एथेनॉल सबसे महंगा है। बाजार में चीनी का थोक मूल्य 3500 से 3600 चल रहा है। शीरा 1100 रुपये क्विंटल है। खोई लगभग 400 रुपये क्विंटल है। एथेनॉल 61 रुपये लीटर है। मिलों को सबसे अधिक मुनाफा एथेनॉल से है।


किसान का गन्ना सबसे मंदा
गन्ने से बनने वाला एक भी उत्पाद गन्ने के दाम से कम नहीं है। सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। चीनी मिल के सभी उत्पाद गन्ना मूल्य से अधिक के बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed