{"_id":"58bb0ad14f1c1ba0648329e3","slug":"sugar-mill-gate-par-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के गेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के गेट पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना में चीनी मिल पर धरने के दौरान आश्वासन देते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने चीनी मिल भैंसाना में के मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया। भुगतान न मिलने से किसान चीनी मिल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उपजिलाधिकारी ने किसानों से 16 मार्च तक भुगतान दिलवाने अथवा विरुद्ध कार्रवाई करने का समय मांगा।
चालू सत्र के गन्ने का भुगतान न होने से नाराज सैकड़ों किसान पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे चीनी मिल भैंसाना पहुंचे। किसानों ने चीनी मिल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और मिल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। कहा कि चालू सत्र का किसानों का करीब 225 करोड़ बकाया है। जबकि जनपद की अन्य चीनी मिले किसानों के गन्ने का अपडेट भुगतान कर रही है। 26 फरवरी को धरने के दौरान प्रशासन ने भुगतान हेतु चार मार्च का समय मांगा था।
भुगतान न होने के कारण आज किसानों को फिर धरने पर बैठना पड़ा। किसानों के बीच पहुंचे इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने किसानों को प्रशासन की अब तक प्रक्रिया से अवगत कराया। कहा कि प्रशासन किसानों के साथ है। डीएम के निर्देशों पर भुगतान करवाने के सभी प्रयास जारी है। डीएम और एसएसपी के निर्देशों पर अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसानों के बीच पहुंचे उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान ने किसानों के बीच पहुंचकर प्रशासन द्वारा भुगतान हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ने किसानों से 16 मार्च तक का समय मांगते हुए कहा कि प्रशासन या तो किसानों का भुगतान कराएगा। भुगतान न देने पर मिल के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर किसान संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान चीनी, खोई और शीरे को बाहर नहीं जाने देंगे। ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, सत्यपाल सहरावत, जगपाल सिंह, यशपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जब्बार, महक सिंह, बिजेंद्र मलिक, संजीव पंवार, सरवर, हनीफ राना आदि रहे।