{"_id":"62113b28cddd33068f3dc0e5","slug":"sugar-is-getting-rich-by-making-ethanol-muzaffarnagar-news-mrt577602530","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथेनॉल बना मालामाल हो रही चीनी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इथेनॉल बना मालामाल हो रही चीनी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल में आत्मनिर्भरता की ओर चीनी मिलों ने कदम बढ़ा दिए हैं। जिले की चार चीनी मिलों ने इथेनॉल के लिए बी हेवी शीरा बनाना शुरू कर दिया है। डिस्टलरी के माध्यम से इथेनॉल तैयार कर पेट्रोलियम कंपनियों को बेचा जा रहा है। चीनी मिलों को भी इससे काफी मुनाफा बढ़ा है।
जिले की आठ चीनी मिलों में से चार चीनी मिलों खतौली, टिकौला, खाईखेडी और मंसूरपुर ने बी हेवी शीरे का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस शीरे में सी हेवी शीरे की अपेक्षा लगभग एक से डेढ़ प्रतिशत चीनी की मात्रा अधिक होती है। बी हेवी शीरे से इथेनॉल बनाया जा रहा है। एक क्विंटल बी हेवी शीरे में लगभग 30 से 35 प्रतिशत इथेनॉल निकल रहा है। खतौली चीनी मिल अब तक 2.67 लाख क्विंटल बी हेवी शीरा बना चुकी है। टिकौला शूगर मिल दो लाख 79 हजार क्विंटल, खाईखेडी दो लाख 15 हजार क्विंटल, मंसूरपुर एक लाख 76 हजार क्विंटल बी हेवी शीरे का उत्पादन कर चुकी है। सभी चीनी मिल डिस्टलरी के माध्यम से इथेनॉल तैयार कराकर पेट्रोलियम कंपनियों को बेच रही है। चीनी मिलों को जहां चीनी से लाभ हो रहा है, वहीं अन्य उत्पादों के साथ अब बी हेवी शीरा भी लाभ का बड़ा सौदा हो गया है।
सी हेवी शीरा शराब में जाता है
चीनी मिलों में नियमित रूप से सी हेवी शीरा निकलता है। इस शीरे से शराब बनती है। चीनी मिलों से शराब बनाने वाली डिस्टलरी सीधे इस शीरे को खरीदती है। इस शीरे का मूल्य इस समय 1000 से 1100 रुपये क्विंटल चल रहा है। बी हेवी शीरे को बेचने की अनुमति शुगर मिलों को नहीं है। इस शीरे में एक से डेढ़ प्रतिशत शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और इससे इथेनॉल बनता है, इससे चीनी मिलों की आय सी हेवी की अपेक्षा डबल से भी ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
बी हेवी शीरे का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा
जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी का कहना है कि गत वर्ष जिले में केवल खाईखेडी चीनी मिल ने बी हेवी शीरे का उत्पादन किया था, इस बार चार चीनी मिले उत्पादन कर रही है, तीन चीनी मिलों की तैयारी है। जल्दी ही इनमें भी बी हेवी शीरे का उत्पादन शुरू हो जाएगा और इथेनॉल बनना शुरू हो जाएगा।
पेट्रोल कंपनी 55 रुपये खरीद रही इथेनॉल
चीनी मिलों से पेट्रोलियम कंपनी 55 रुपये लीटर इथेनॉल खरीद रही है। शीरे में एक तिहाई इथेनॉल निकलता है। एक क्विंटल में लगभग 33 किलो इथेनॉल निकल रहा है। एक क्विंटल में लगभग 1800 रुपये का इथेनॉल निकल रहा है।
चीनी मिल बी हेवी शीरा (लाख क्विंटल)
खतौली: 2.67
खाईखेडी: 2.15
टिकौला: 2.69
मंसूरपुर: 1.76
चीनी मिल रिकवरी
खतौली: 10.90 प्रतिशत
तितावी: 11.25 प्रतिशत
बुढाना: 11.91 प्रतिशत
मंसूरपुर: 11.94 प्रतिशत
टिकौला: 10.50 प्रतिशत
खाईखेडी: 11.15 प्रतिशत
रोहाना: 11.61 प्रतिशत
मोरना: 11.20 प्रतिशत