फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suchitra is teaching her daughters the skill of using a stick.

Muzaffarnagar News: बेटियों को लाठी चलाने का हुनर सिखा रहीं सुचित्रा

Wed, 24 Sep 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Suchitra is teaching her daughters the skill of using a stick.
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर लाठी चलाने का प्रशिक्षण लेती लड़कियां स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। आज के दौर में बेटियों को पढ़ाने लिखाने और काबिल बनाने के लिए माता-पिता हर कोशिश कर रहे हैं लेकिन शिक्षिका सुचित्रा सैनी अपने अतिव्यस्त समय में वक्त निकालकर इन बेटियों को सही मायनों में पूर्ण सशक्त बना रही हैं। सुचित्रा पिछले दस साल से घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ समाज की बेटियों को लाठी चलाने का हुनर सिखा रही हैं। उनका मानना है कि दुर्गा स्वरूपा बेटियों में असीम शक्ति है बस उसको सही दिशा और दीक्षा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका सुचित्रा सैनी अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं। निर्भया कांड से आहत होकर उन्होंने बेटियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने का कार्य शुरू किया। इसी चिंतन मनन के चलते उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति को चुना, जहां उन्होंने देखा कि संस्कारों के साथ महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने समाज की बेटियों को जागरूक और आत्मरक्षक बनाना शुरू किया।
विज्ञापन


घर से बाहर निकलने वाली बेटियों को बाजार, पार्क, स्कूल या फिर कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की प्रताड़ना न सहन करनी पड़े। इसके लिए उन्होंने घर घर जाकर बेटियों को ट्रेनिंग सेंटर आने के लिए मनाया। शुरूआत में यह संख्या मात्र पांच थी, लेकिन धीरे-धीरे बढ़कर आज 50 से अधिक बेटियां आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझती महिलाओं को सिखा रहीं हस्त कौशल
सुचित्रा बताती हैं कि उन्होंने आर्थिक तंगी से जूझ रही कई महिलाओं से उनकी बेबसी की कहानियां सुनी तो मन को कष्ट पहुंचा। कम पढ़ी लिखी महिलाओं को घर से जुड़े काम काज को रोजगार का जरिया बनाना सिखाया। महिलाओं को एक समूह में इकट्ठा कर अचार, चटनी, जैम, मुरब्बा बनाना सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया। वह कहती हैं कि महिला को महिला की शक्ति बनना चाहिए।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर लाठी चलाने का प्रशिक्षण लेती लड़कियां स्रोत स्वयं

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर लाठी चलाने का प्रशिक्षण लेती लड़कियां स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed