फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Success will be achieved only after setting the target: Dr. Ramkaran

लक्ष्य निर्धारित करने पर ही मिलेगी सफलता: डॉ. रामकरण

Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Success will be achieved only after setting the target: Dr. Ramkaran
जैन इंटर कालेज में कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।जैन इंटर कॉलेज में छात्र-छत्राओं को कॅरिअर काउंसलिंग के टिप्स दिए गए। अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और कॅरिअर मार्गदर्शक डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा कि जब तक अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं होगा, तब तक सफलता हाथ नहीं लगेगी। कड़ी मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा कि देश में अच्छा कॅरिअर चयन करने और उसमें सफल होने की अपार संभावना है। देश में लगभग 540 क्षेत्र कॅरिअर के लिए उपलब्ध है। छात्रों को यूपीएससी, आर्मी, बैंक, पुलिस और अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में स्थापित होने के टिप्स दिए। कहा कि इसलिए विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा स्तर पर ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। युवा अपने लिए योजना बनाए और लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोजाना कड़ी मेहनत करें। नियमित अभ्यास से सफलता जरूर मिलेगी। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य हेमंत कुमार विश्नोई, विज्ञान अध्यापक विजय शर्मा, डॉ. वशिष्ठ भारद्वाज, विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

छात्राओं ने हस्तिनापुर का इतिहास जाना
फोटो समाचार
मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को महाभारत कालीन हस्तिनापुर स्थित जंबू दीप का भ्रमण किया। मंदिरों के दर्शन कर पर्यटक स्थल की महत्ता के बारे में जाना। मुख्य अतिथि प्रबंधक आनंद कुमार ने छात्राओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने ऐतिहासिक जैन मंदिर, पांडव किला, महल की दीवार, कुआं, कर्ण मंदिर को देखा। प्रधानाचार्य फूलचंद्र, शिक्षिका शिवानी, गीता, जल कुमारी, टोनी, मनोज कुमार, दीपक शर्मा, अधिवक्ता बबलू यादव, ओमेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed