फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Success achieved on the strength of dedication, distributed sweets in happiness

Muzaffarnagar News: लगन के दम पर पाई सफलता, खुशी में बांटी मिठाई

Thu, 27 Apr 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Success achieved on the strength of dedication, distributed sweets in happiness
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र वंश 93.8 3 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट में कुतुबुद्दीन ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह आर्य ने बताया कि वैष्णवी ने 92 प्रतिशत, निकेतन त्यागी ने 90.प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में कुतबुद्दीन ने 88.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दिनकरपुर निवासी मजदूर रामनिवास के पुत्र अरुण में घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में 449 अंक प्राप्त कर जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया। ग्राम प्रधान के पति जोनू त्यागी व अन्य ग्रामीणों ने होनहार छात्र के घर पहुंच मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पुरकाजी के मेधावियों ने लहराया परचम
पुरकाजी। लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज पुरकाजी में इंटर की छात्रा ख्याति ने 82 प्रतिशत और हाईस्कूल की छात्रा अनुष्का ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। अध्यापक धीरज गर्ग ने बताया कि कक्षा 10 का परिणाम 98.79 प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक श्याम सुंदर, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, विनोद पाल, विशाल कौशिक, वीशू सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के ग्रीन फील्ड मॉडर्न हाई स्कूल पुरकाजी का परीक्षा परिणाम 95.24% रहा। जिसमें अरशी 489 अंक प्राप्त कर प्रथम व लुबना 488 अंक प्राप्त कर द्वितीय और भावना 481 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।
राजकुमार जनता इंटर कालेज फलोदा में इंटरमीडिएट में सृष्टि त्यागी ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम व नेहा ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और सानिया ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राजकीय इंटर काॅलेज में इंटर मीडिएट में विशाखा ने 425 अंक प्राप्त कर प्रथम व निशांत ने 401 अंक प्राप्त कर द्वितीय और मुस्कान ने 385 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
----------------------------

पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
छपार/तितावी। जय भारत इंटर काॅलेज का इंटरमीडिएट का रिजल्ट 86 प्रतिशत व हाई स्कूल का 82 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि विज्ञान वर्ग का 98 प्रतिशत है, जबकि कला वर्ग का 71 प्रतिशत रहा है। कल्याणकारी कन्या इंटर कॉलेज काजी खेड़ा जागा हेड़ी में लड़कियों ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य सविता ने बताया कि मेधावियों को सम्मानित किया गया।
------------------------------
छात्राओं ने कॉलेज का बढ़ाया सम्मान
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा की तीन छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त कर कॉलेज का सम्मान बढ़ाया है। कक्षा 12वीं में भोपा निवासी भूमि जैन पुत्री अजय जैन ने 500 में से 415, छवि ने 411 अंक पाप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कस्बे के ही स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिभा, यशिका,अर्पणा, प्रिया, सोफिया, साक्षी, रजनी ने भी 12वीं व 10वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। आराध्या ने पहले ही जिले लेवल पर आठवां स्थान प्राप्त कर जनता इंटर कॉलेज का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed