{"_id":"654155b7373aedfb8c0acc34","slug":"sub-inspector-of-budhana-kotwali-found-dead-in-the-room-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-10560-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) - कमरे में मृत मिला बुढ़ाना कोतवाली का उपनिरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) - कमरे में मृत मिला बुढ़ाना कोतवाली का उपनिरीक्षक
Wed, 01 Nov 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना कोतवाली के उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव की फाईल फोटो। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार यादव अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में मिला। वह कोतवाली के पास स्थित कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। उपनिरीक्षक की मौत कैसे हुई अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी के रहने वाले 54 वर्षीय उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार यादव की तैनाती चार महीने पहले बुढ़ाना कोतवाली में हुई थी। वह पुलिस लाइन से बुढ़ाना कोतवाली आए थे। कोतवाली के पास स्थित कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को उनकी ड्यूटी शाहपुर कस्बा में आयोजित शोभायात्रा के सुरक्षा इंतजाम में लगी थी। देर शाम वह शाहपुर से वापस अपने कमरे पर आकर खाना खा कर सो गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह वह कोतवाली के मैस में खाना लेने के लिए नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिसकर्मी उन्हें देखने के लिए कमरे पर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिसकर्मियों ने मकान की छत की तरफ से अंदर प्रवेश किया। उपनिरीक्षक के कमरे की कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला गया। उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार यादव अपने बेड पर मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ हिमांशु गौरव और इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना से कोतवाली में शोक छाया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।