{"_id":"574202024f1c1b9b1a690dcf","slug":"stunt-took-the-lives-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब-ए-बारात पर स्टंट ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब-ए-बारात पर स्टंट ने ले ली युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bikers
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में शब-ए-बारात पर रविवार रात सड़क पर तेज रफ्तार बाइकों पर स्टंट दिखाते समय एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
युवक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस प्रशासन की ओर से रात में कड़ी निगरानी और सुरक्षा के दावों के बावजूद यह घटना हुई है। इससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठे हैं।
शब-ए-बारात के मौके पर रविवार रात युवकों की कई टोलियां बाइकों पर मेरठ रोड की ओर निकली थीं। इन्हीं में दो बाइकों पर खालापार निवासी चार युवक समीर, आस मोहम्मद, हारून और एक अन्य दोस्त भी शामिल रहे।
बताया जा रहा है कि समीर और अन्य दोस्त तेज रफ्तार के साथ बाइक पर तरह तरह के स्टंट कर रहे थे। इसी स्टंटबाजी के दौरान अचानक बाइकों पर नियंत्रण खो गया। इससे समीर सहित अन्य तीन युवक घायल हो गए। समीर की बाद में मौत हो गई। युवक की मौत होते ही खाला पार में समीर के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ डा. तेजबीर सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे। इसी बीच, मृतक के परिजनों ने पुलिस के समक्ष काफी हंगामा किया और शव के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।
परिजनों के विरोध के बाद शव को मार्चरी में ही रखवा दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक घटना का कारण बाइकों पर स्टंट ही सामने आया है। फिर भी जांच कराई जा रही है। बता दें कि शब-ए-बारात के मौके पर ऐसी घटनाओं के बावजूद युवक स्टंटबाजी से नहीं रुक रहे हैं।