फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students showed talent in sports

खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Oct 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in sports
जिला स्तरीय बालक- बालिका क्रीडा प्रतियोगिता में 200मीटर दौड में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएवी इंटर में तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुई।
शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी बृजेश कुमार, डीएवी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, आर्य कन्या की प्रिंसिपल कुसुम लता ने किया। प्रतियोगिता का संचालन वाकर हुसैन और अक्षय कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 800 मीटर की सीनियर बालिकाओं की दौड़ को जिला विद्यालय निरीक्षक ने हरी झंडी दिखाई। आयुषी प्रथम, खुशी द्वितीय, भारती तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालकों में साबिर प्रथम, तौहिद दूसरे आकाश तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर सीनियर में वैभव, पंकज तोमर और आकाश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक 800 मीटर की प्रतियोगिता में उवेश, अर्जुन, मोहीन ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर जूनियर बालक में वासिक मोहम्मद, नजाकत, जीशान, सब जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर में अजहर, समीर, मोनू चौधरी ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर सब जूनियर बालक ने वंश शर्मा, समीर मलिक, फरदीन ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में डॉ राहुल कुशवाहा, गया प्रसाद प्रजापति, दीपक बालियान, राजीव शर्मा, अमित कुमार, विपिन कुमार, नीरज कुमार, विनुज कुमार, विनीत, मुकेश कुमार, वरुण, राहुल, प्रवेश कुमार, हंस कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, रोहित केसले, समीर चौधरी, शशि प्रभा, रचना रावत, बबीता राणा, प्रियंका शर्मा, प्रीति, सुमन, मोनिका, शिव कुमार, अजय कुमार, नरेश सैनी, राजकुमार, जयवर्धन, विकास शर्मा, वैभव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed