{"_id":"6942fd074b5d210333003de4","slug":"students-religion-changed-in-ajmer-name-also-changed-accused-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160934-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अजमेर में कराया छात्रा का धर्म परिवर्तन, नाम भी बदला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अजमेर में कराया छात्रा का धर्म परिवर्तन, नाम भी बदला, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत नाबालिग छात्रा का अपहरण कर ले जाने के आरोपी मुदस्सिर को पुलिस ने रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसने राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह पर धर्म परिवर्तन करा कर छात्रा का नाम हयात रख दिया था। कलमा पढ़वाया। नमाज अदा कराई। दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कई धाराओं को बढ़ाया है। बुधवार को छात्रा का मेडिकल कराया है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में उसकेे बयान दर्ज कराए जाएंगे।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा का बारह दिन पहले गैर समुदाय के एक युवक ने अपहरण कर लिया था। उसको तलाश कराने की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किए थे। पुलिस ने छात्रा को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से तलाश लिया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छात्रा का मेडिकल कराया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट में कई धाराएं बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि छात्रा को राजस्थान के जयपुर में अजमेर शरीफ दरगाह पर ले जाया गया था। वहां नाम बदलकर हयात रख दिया गया। उसे कलमा पढ़वा कर नमाज अदा कराई गई थी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया।
छात्रा से यह जानकारी मिलने के बाद रिपोर्ट में कई धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी का चालान कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया गया है। इसके आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है।
पीड़ित छात्रा के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे। उधर, बताया कि युवक के इंस्टाग्राम चलाने के बाद पुलिस छात्रा तक पहुंच पाई थी।