फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students of Shri Ram College made a statue of a warrior from old tires

पुराने टायरों से योद्धा की प्रतिमा बनाई

Mon, 23 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students of Shri Ram College made a statue of a warrior from old tires
श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने टायरों से बनाया योद्धा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने खराब टायर, ट्यूब से 10 फीट ऊंची आकर्षक और विशाल योद्धा की प्रतिमा का निर्माण किया। इसको बनाने में करीब दो माह से अधिक का समय लगा है।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. मनोज धीमान ने बताया कि ललित कला विभाग के विशाल, सरन और अविनाश द्वारा कोरोना योद्धा थीम पर एक 10 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया। इसके निर्माण में 800 खराब टायर और 300 टायर ट्यूब का प्रयोग किया गया। साथ ही लोहे के पाइपों का प्रयोग प्रतिमा को आकार देने में किया गया। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने प्रतिमा का अवलोकन कर ललित कला विभाग के दोनों विद्यार्थियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन का सही उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिमा का निर्माण कर अपने ज्ञान और कला कौशल का प्रदर्शन किया है। मौके पर विभागाध्यक्ष रूपल मलिक, प्रवक्ता रजनीकांत, बीनू पुंडीर, अन्नू, रीना त्यागी, रूबी चौधरी, मयंक सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed