{"_id":"5dc3031b8ebc3e5b41235614","slug":"students-of-shardean-school-won-debate-competition-muzaffarnagar-news-mrt4522669129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदेन स्कूल की छात्राओं ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदेन स्कूल की छात्राओं ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदेन स्कूल की छात्राओं ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में शारदेन पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रेया शर्मा ने प्रथम एवं इसी स्कूल की अनमता खलील ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बुधवार को कुसुम कुमारी अग्रवाल स्मृति में आर्टिकल 370 एवं 35ए विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 60 विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल में डीएवी कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. आरएम तिवारी एवं राजनीतिक शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. एनएन पंत रहे। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा संस्कृति रही। कुसुम कुमारी अग्रवाल चल वैजयंती शारदेन स्कूल को दी गई। विद्यालय अध्यक्ष मिलिंद अग्रवाल, प्रबंधक विनोद संगल एवं प्रधानाचार्य आजादवीर ने सभी अतिथियों का आभार जताया।