फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students jammed

सड़क की बदहाली पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूटा, भोपा-तिस्सा मार्ग पर चार घंटे लगाया जाम

Tue, 12 Sep 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Students jammed
जाम लगाते छात्र-छात्राओं को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
भोपा-तिस्सा मार्ग की बदहाली को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने यूसुफपुर चौराहे पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। वाहन चालकों और पुलिस से छात्रों की तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन छात्र डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे जानसठ एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने एक सप्ताह में मार्ग ठीक करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर चार घंटे बाद जाम खुल पाया। तेज गर्मी के चलते दो छात्रों की सेहत भी बिगड़ गई। बाद में एसडीएम ने मार्ग का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


भोपा-तिस्सा मार्ग की खस्ताहाल को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने यूसुफपुर चौराहे पर सोमवार सुबह सात बजे जाम लगा दिया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि पूरा मार्ग गड्ढों में बदल गया है। यहां से वाहन क्या पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इस मार्ग से तिस्सा, अलीपुरा, करहेड़ा, किशनपुर, रुड़कली, तेवड़ा, निवादा, मलपुरा समेत कई  ग्रामों का संपर्क जुड़ा है। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सेवा लेने के लिए इसी मार्ग से जाना होता है।
विज्ञापन


यह मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं की राहगीरों, पुलिस, स्कूल प्रबंधक आदि से झड़पें भी हुई। जाम से निकलकर जाने का प्रयास कर रहे एक सिपाही की बाइक की चाबी निकाल ली गई। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह और बीडीओ बीपी सिह ने जाम लगा रहे छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश नाकाम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी अंकुर, संदीप, बंटी, दीपक, अभिषेक,  आसिफ, अनुज, फैजान, अंकित, जयकुमार, अतुल,  नेहा, नगमा, रजती, वानी, स्वाति, रूपा, कविता, काजल, रूपा, चांदनी, ममता, वर्षा, निशा, रेशमा, रेनू, शैली, मानसी, फरीन, अंजली आदि डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। बाद में एसडीएम जानसठ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी मौके पर आए।


एसडीएम त्रिपाठी ने मार्ग का निरीक्षण करते हुए मार्ग को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, जिसके चलते चार घंटे बाद करीब सुबह 11 बजे जाम खुल पाया। छात्रों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बाजार आदि बंद कराकर भोपा-मोरना मार्ग जाम कर दिया जाएगा। इसी समस्या को लेकर प्रधान शाहनजर तिस्सा, प्रधान गुफरान किशनपुर, प्रधान धीरज कुमार करहेड़ा, प्रधान इरफान उर्फ अप्पी, राघव, अमित राठी ने भी एसडीएम जानसठ को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed