फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Students' faces lit up with joy after the chemistry exam

Muzaffarnagar News: रसायन की परीक्षा में विद्यार्थियों के चेहरों पर आई रौनक

Fri, 28 Feb 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up with joy after the chemistry exam
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को कक्षा-12 की रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। कड़ी निगरानी और सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रश्नपत्र को लेकर विद्यार्थियों के चेहरों पर रौनक नजर आई।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही पाली में हुई। छात्र समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि परीक्षा के दौरान पुलिस और केंद्र व्यवस्थापकों ने पूरी सतर्कता बरती।
विज्ञापन


-आसान आया पेपर
एमजी पब्लिक स्कूल से पेपर देकर एग्जाम हॉल से बाहर निकले एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर काफी तनाव था। पाठयक्रम तो अच्छी तरह से तैयार किया था। डर था कि पेपर कठिन आएगा, लेकिन मिला जुला रहा। उन्हें अच्छे नंबर की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-समय से पूरा किया प्रश्नपत्र
छात्र अभिमन्यु का कहना है कि सारे प्रश्न कोर्स से ही आए। तैयारी भी अच्छी तरह से की थी, इसलिए टाइम मैनेजमेंट में परेशानी नहीं हुई और उन्होंने सारे सवालों के जवाब समय पर पूरे किए।
-मिलाजुला आया पेपर
छात्र अभिमन्यु का कहना है कि पेपर मिलाजुला रहा। प्रश्नपत्र को देखते ही तनाव दूर हो गया था। काफी प्रश्न एनसीईआरटी से ही आए हैं। प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे, इसलिए लिए समय से पूरा हो गया।

-पेपर आसान और संतुलित था
एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि पेपर आसान और संतुलित रहा। एमसीक्यू और कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवाल सामान्य स्तर के थे। छात्रों ने समय पर पेपर पूरा किया और परीक्षा से संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed