फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student was murdered in a cricket dispute in Baghra

क्रिकेट के विवाद में की गई थी छात्र की हत्या

Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student was murdered in a cricket dispute in Baghra
क्रिकेट के विवाद में की गई थी छात्र की हत्या
विज्ञापन

तितावी। बघरा में तीन दिन पूर्व हुई छात्र की हत्या क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के चलते की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को घटना में शामिल तीन आरोपियों बघरा निवासी अमित, अक्षित और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी कक्षा-11 के छात्र हर्षदीप (16) की तीन दिन पूर्व पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना से कुछ देर पहले छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी, जिसकी शिकायत छात्र ने बघरा पुलिस चौकी में पहुंचकर की थी। युवक की मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते हुए उक्त युवकों पर ही हर्षदीप को वाहन के आगे फेंककर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने हर्षदीप के पिता संदीप की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ ने बताया कि हत्या में शामिल बघरा निवासी अमित, अक्षित व गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उनका हर्षदीप से विवाद हो गया था। इसी विवाद में हर्षदीप ने उनकी शिकायत पुलिस से कर दी, जिसके चलते गुस्से में आरोपियों ने उसे ट्रक के आगे धक्का दे दिया था। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed