फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Student Union raised the question, how the examination was conducted without recognition

Muzaffarnagar News: छात्र संघ ने उठाया सवाल, बिना मान्यता कैसे कराई गई परीक्षा

Tue, 06 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Student Union raised the question, how the examination was conducted without recognition
डीएवी कॉलेज में एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रवेश और द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में छात्र संघ की ओर से एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रवेश और द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल पर आपत्ति जताते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्र संघ के संयुक्त सचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव मित्तल को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम पर ज्ञापन दिया।
अमन जैन ने बताया कि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की ओर से विधि संकाय द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल अभी तक घोषित नहीं किया गया। साथ ही एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश पंजीकरण कराने के एक माह बाद भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जब विश्वविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से विधि संकाय विभाग की मान्यता प्राप्त नहीं है, फिर भी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि बिना बीसीआई में पंजीकरण हुए किस आधार पर विधि संकाय सत्र के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में माइग्रेशन स्वीकार किया गया और किस आधार पर उनकी डिग्री प्रदान की जाएगी। कहा कि बिना बीसीआई मान्यता के विधि संकाय प्रथम वर्ष सत्र (2022-23) के लिए प्रवेश पंजीकरण कराने का कारण बताया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि अलग जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। इस दौरान छात्र कपिल, ज्योति, शहरीन, पारुल, रुचिन, हर्षित, फजल, आशीष, नदीम, आकाश, राशिद, मनताशा, अश्विनी, साहिबा, आलिमा, अशफ़ाक़, यश, आरती, शोएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed