{"_id":"5e48369a8ebc3ee5cc5b1630","slug":"student-stabbed-classmate-injured-seriously-khatauli-news-mrt469188760","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने अपने सहपाठी छात्र को कैंची मारी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने अपने सहपाठी छात्र को कैंची मारी, गंभीर घायल
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव बड़सू स्थित एक स्कूल में छात्रों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। छात्र ने अपने सहपाठी छात्र को कैंची मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
रतनपुरी के गांव रामपुर निवासी विकास कुमार पुत्र सतीश कुमार बड़सू स्थित राजकीय हाईस्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। गांव सिकंदरपुर निवासी छात्र इंतजार पुत्र जमशेद भी उसी कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को दिन में 11 बजे दोनों छात्र कक्षा में ही मौजूद थे। कक्षा में प्रोजेक्ट कार्य चल रहा था, जिसमें कुछ छात्र प्रोजेक्ट के लिए छोटी कैंची भी लेकर आए थे। इसी बीच विकास और इंतजार के बीच पैन लेने को लेकर कहासुनी हो गई। इंतजार के साथी छात्र अजहर पुत्र इरशाद ने भी विकास के साथ मारपीट कर दी। अचानक इंतजार ने बैग में रखी कैंची से विकास पर वार कर दिया, कमर में कैंची लगने से विकास घायल हो गया। अध्यापकों ने विकास को पास में ही पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतौली सीएचसी के लिए रेफर कर दिया।
स्कूल की प्रधानाचार्या अंजुम प्रवीण और शिक्षक हरिओम शर्मा घायल छात्र को खतौली अस्पताल लेकर गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने भी घायल छात्र को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल छात्र विकास के पिता सतीश कुमार ने आरोपी छात्रों इंतजार और अजहर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।