{"_id":"5e498a458ebc3ee5f523fada","slug":"student-s-body-found-in-ganganhar-muzaffarnagar-news-mrt469338325","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौली गंगनहर में मिली छात्र की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौली गंगनहर में मिली छात्र की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौली गंगनहर में मिली छात्र की लाश
भोपा (मुजफ्फरनगर)। परिजनों के डांटने से क्षुब्ध होकर करीब एक सप्ताह पूर्व गंगनहर में कूदे कक्षा-11 के छात्र की लाश रविवार को जौली गंगनहर से बरामद हो गई है। छात्र का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी अनुज का 17 साल का बेटा यतिन राठी मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र था। करीब एक सप्ताह पूर्व परिजनों ने यतिन राठी को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर छात्र भोपा पहुंचकर गंगनहर में कूद गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस और पीएसी ने कई दिन तक गंगनहर में छात्र की तलाश की थी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। रविवार को छात्र यतिन राठी की लाश जौली गंगनहर में मिली। छात्र का शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां शव को गंगनहर से निकालकर पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया।