फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggling for District Panchayat tickets

जिला पंचायत के टिकट को दलों में मारामारी

Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Struggling for District Panchayat tickets
जिला पंचायत के टिकट के लिए मची मारामारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में टिकट को लेकर मारामारी है। सपा ने ऐसे वार्डों में प्रत्याशी घोषित नहीं करने का निर्णय लिया है, जहां पार्टी के कई नेता प्रबल दावेदार हैं। पार्टी की बैठक के बाद बाकी वार्डों में सपा बृहस्पतिवार को सूची जारी कर देगी। वहीं, बसपा के पश्चिम के प्रभारी शमशुदीन राईन प्रत्याशियों की सूची पर बृहस्पतिवार यानि आज अंतिम मुहर लगाएंगे। रालोद शुक्रवार सूची जारी करेगी।

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। सपा और बसपा शुक्रवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। दोनों दलों में अंत तक प्रत्याशी चयन को लेकर गहमागहमी रही। बसपा नेता जियाउर्रहमान ने बताया कि पश्चिम के प्रभारी शमशुदीन राईन प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देंगे। सूची बृहस्पतिवार की शाम तक जारी होने की संभावना है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं की बैठक होगी, इसके बाद पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। जिन पांच-छह वार्डों पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता अधिक संख्या में मैदान में है, वहां पर किसी एक को समर्थन नहीं दिया जाएगा। इन वार्डों को पार्टी फ्री छोड़ देगी। रालोद नेता सुधीर भारतीय ने बताया कि पार्टी प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली में हाईकमान की बैठक है। शुक्रवार को पार्टी सूची जारी कर सकती है। भाजपा की सूची तीन दिन बाद जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed