फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strike at SBI branch

एसबीआई शाखा पर दिया धरना

Mon, 05 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strike at SBI branch
मंसूरुपर में बैंक शाखा पर प्रदर्शन करते ग्रामीण व रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
एसबीआई शाखा पर दिया धरना
विज्ञापन

मंसूरपुर। एसबीआई मंसूरपुर शाखा के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और हर कार्य में लेटलतीफी करने से नाराज होकर ग्रामीणों व रालोद कार्यकर्ताओं ने शाखा पर धरना प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक द्वारा आगे से अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान नहीं करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

गांव जोहरा के राजीव तोमर का खाता स्टेट बैंक की शाखा में है। वह कई दिन से नोड्यूज सर्टिफिकेट लेने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे थे। बैंक के अधिकारी उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे थे। बैंक अधिकारियों के व्यवहार से नाराज होकर रालोद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बैंक अधिकारियों से बात की। बैंक अधिकारियों ने 5 मिनट में ही राजीव को नोड्यूज सर्टिफिकेट बनाकर दे दिया। इसके बाद बैंक प्रबंधक पूनम ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को बताया कि उसे शाखा में आए एक सप्ताह हुआ है। आगे से किसी भी ग्राहक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। धरने पर संजय राठी, बबलू शर्मा, विकास बालियान, पंकज राठी,, दिनेश रंधावा, जितेंद्र ,चांदवीर सिंह राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed