फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Strict action will be taken against those spreading rumours: DM

अफवाह फैलाने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही : डीएम

Fri, 08 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those spreading rumours: DM
जिला पंचायत सभागार में ईदउलजुहा संबधी बैठक को संबोधित करते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा, बकरीद और अन्य त्योहारों पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, कानून से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में त्योहारों को लेकर मस्जिदों के इमाम, धर्मगुरु और जिम्मेदार लोगों के साथ हुई बैठक डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त साफ सफाई, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का माहौल न बनने पाएं। क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी भ्रमणशील रहेंगे और निचले स्तर पर मौजिज लोगों के साथ बैठक करेंगे। डीएम ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन 24 घंटे उपलब्ध है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि खुले स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी न की जाएं। ईद की नमाज मस्जिद के अंदर रहकर की जाएं। एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी आपस में सामंजस्य बनाये रखे, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाएं। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना पर पैनी नजर रखे और उसका तत्काल निस्तारण कर सूचित करें। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed