{"_id":"640c6c987b73c989ca045506","slug":"strategy-prepared-for-the-journey-of-merchant-self-respect-muzaffarnagar-news-c-14-1-149742-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें व्यापारी स्वाभिमान यात्रा सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कंसल ने बताया कि 14 मार्च को व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नगर और सभी कस्बों में निकाली जाएगी। यात्रा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहेंगे। शाम छह बजे जानसठ बस स्टैंड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सभा का आयोजन होगा।
नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि यात्रा का स्वागत रुड़की रोड, शिव चौक, नुमाइश कैंप, इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य कस्बों में कई जगह किया जाएगा। इस दौरान दिनेश बंसल, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, पंकज ग्रोवर, संजय मित्तल, अनिल तायल, पंकज ग्रोवर, हिमांशु कौशिक आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन महामंत्री श्याम सिंह सैनी और प्रवीण खेड़ा ने किया।