{"_id":"68e6c885dfde1da81f098d2a","slug":"story-of-chaos-water-everywhere-in-ghasipura-on-the-highway-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-156068-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अव्यवस्था की कहानी, हाईवे पर घासीपुरा में पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अव्यवस्था की कहानी, हाईवे पर घासीपुरा में पानी ही पानी
विज्ञापन
घासीपुरा नेशनल हाईवे पर भरा पानी-संवादमेरी आवाज सुनो
मंसूरपुर। दिल्ली-दून हाईवे पर घासीपुरा में हाईवे पर पानी भर जाने से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही के कारण यहां पर हाईवे का लेवल नीचे कर दिया गया है। पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। सड़क के किनारे नाले का निर्माण नहीं किया गया है। थोड़ी सी बारिश में ही पानी कई दिन तक भरा रहता है। आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुपहिया वाहनों को बहुत परेशानी होती है कई बार लोग पानी तथा कीचड़ में वाहन फिसल जाने से घायल हो चुके हैं।
ग्रामीण अरुण सैनी ने कहा कि हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। सड़क पर पानी भरे रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विजय राज सिंह ने कहा कि हाईवे अथॉरिटी ने यहां सड़क का लेवल बहुत नीचे कर दिया है, जिससे थोड़ी सी बारिश में ही हर समय पानी भरा रहता है। कई बार हाईवे अथॉरिटी को पत्र लिखकर अवगत भी कराया जा चुका है। इस मार्ग से कांवड़ यात्रा भी होती है।
ग्रामीण युद्धवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली देहरादून हरिद्वार जाने वाले यात्री वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क के किनारे विशाल दुर्गा मेला भी लगा हुआ है। मेले में आने जाने के लिए श्रद्धालुओं को इससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।