फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Storm damage

बारिश ने दी राहत, आंधी बनकर आई आफत

Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Storm damage
मुजफ्फरनगर में आंधी से टूटकर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर शाम आई आंधी और तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ उखड़ गए तो कई जगहों पर तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत अधिकारियों के अनुसार आंधी से क्षेत्र के करीब 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, आंधी से आम के बागानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अचानक आई आंधी से जानसठ मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, आंधी के कारण हाईवे पर लगे होर्डिंग्स तथा टीन उड़ कर दूर जा गिरे। तेज हवा चलने से कई स्थानों पर तार टूटने के कारण कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


करीब 14 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार दिन में भी कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कई बार शट डाउन लेना पड़ा। जिस कारण पूरे दिन मात्र चार घंटे ही आपूर्ति मिल सकी। उधर, एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को भेज कर तारों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से क्षेत्र में लाखों का नुकसान 
पुरकाजी क्षेत्र में शनिवार रात आई आंधी और बारिश से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। खादर क्षेत्र के ग्राम बढ़ीवाला में बने एक डेरी फार्म का टीन शेड ध्वस्त हो गई। जिससे वहां पर बंधे दो बछड़ों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन गाय घायल हो गईं।

ग्राम मांडला में बनाए गए पोली हाउस के उखड़ जाने से लाखों का नुकसान हुआ। इसके अलावा आम के बागों को भी भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खडे़ पापुलर और यूकेलिप्टिस आदि के पेड़ गिर गए। कस्बे के मेन बाजार में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।

चरथावल क्षेत्र में आंधी में उड़कर आए छप्पर की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। बरसात ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। आंधी तूफान जहां बागों को नुकसान हुआ। वहीं, विद्युत लाइनों पर पेड़ों के टूटकर गिर जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
शनिवार रात रोहाना मार्ग स्थित गोगा माढ़ी के पास आलम पुत्र सलीम अंसारी आंधी के दौरान गली में गुजर रहा था। तेज हवा में उड़कर आए छप्पर में लगी किसी लोहे की चीज के सिर में लग जाने से वह घायल हो गया। वहीं जलालाबाद से आ रही बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से पूरी रात में आपूर्ति ठप रही।


निगम की टीम तारों को ठीक करने में शाम तक जुटी रही। हालांकि बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन आंधी-बारिश से बाग मालिकों को भारी नुकसान हुआ। सुबह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। जलालाबाद से आने  वाली विद्युत लाइन में दर्जनों जगह फाल्ट से क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही। जेई ओपी कुशवाहा ने बताया कि अकबरगढ, बिरालसी, गुनियजुड्डी के जंगलों में कई  जगह लाइन टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed