{"_id":"6328bdb3c64c3931274c2d69","slug":"stop-using-plastic-in-civic-areas-dm-muzaffarnagar-news-mrt6060072174","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय क्षेत्रों में प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय क्षेत्रों में प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें: डीएम
विज्ञापन
निकाय क्षेत्रों में प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें : डीएम
मुजफ्फरनगर। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा हुई। लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए। डीएम ने नगरीय क्षेत्रों में प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पौधारोपण अभियान में जितने भी पौधे लगाए गए हैं उन सबकी जियो टैगिंग होनी चाहिए। पौधरोपित स्थलों की जियो-टैगिंग की प्रगति बढ़ाई जाए। जल निगम को एसटीपी प्लांट की प्रगति प्रतिशत बढ़ाने, स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने व शासन स्तर पर पैंडिंग कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकृत करने, स्थानीय नगर निकाय विभाग को शहर में ड्रेनेज सिस्टम, कूड़ा निस्तारण तथा साफ-सफाई अभियान चलाकर पॉलिथीन बैन करने के निर्देश दिए। प्रदूषण विभाग को औद्योगिक इकाइयों तथा बेगराजपुर ड्रेन की नियमित तरीके से जांच करने, पॉलिथीन, प्लास्टिक कूड़े को डिस्पोज करने, जीआरएपी के बारे में, परिवहन विभाग को सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने, 10 वर्ष तथा 15 वर्ष से अधिक अवधि वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द करने, प्रदूषण करने वाले वाहनों पर कठोरता करने के लिए कहा है। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग कन्हैयालाल पटेल मौजूद रहे।