फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stop now, this is the social transition

अब तो थम जाओ, यही सामाजिक संक्रमण है

Tue, 21 Apr 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stop now, this is the social transition
शिव चौक पर महिलाओं को लॉक डाउन में घरों में रहने के चेतावनी देती पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अब तो थम जाओ, यही सामाजिक संक्रमण है
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कम कोरोना पॉजिटिव होने पर राहत महसूस करने वालों को चेत जाना चाहिए। जनता और अफसर चैन से थे कि बाहरी लोग ही संक्रमित हैं, लेकिन अब यह भ्रम टूट गया है। स्थानीय लोगों के पॉजिटिव मिलने से साफ है कि कोरोना ने समाज में पैर पसार लिए हैं। प्रशासन के पास अब उन्हें ट्रेस करने की चुनौती है, जो पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए।
जिले में नौ अप्रैल को तीन जमाती पॉजिटिव मिले थे और एक महिला को नोएडा में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 13 अप्रैल तक सात लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। इनमें से छह जिले में ही हैं। अफसरों ने दावा किया था कि कोरोना का सामाजिक संक्रमण नहीं हुआ। बाहर से आए पांच जमाती पॉजिटिव थे। इनके अलावा एक व्यक्ति दिल्ली से आया था, जबकि महिला नोएडा में संक्रमित हुई। एक सप्ताह से कोरोना का कोई नया पीड़ित व्यक्ति संक्रमित नहीं मिलने से हॉटस्पॉट इलाकों में भी ढील देनी शुरू कर दी थी। सामाजिक संक्रमण से बेफिक्र लोग सड़कों पर आने लगे। बैंक, अस्पताल, राशन डीलर, सब्जी एवं दाल मंडी में भीड़ लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाती रही। मंगलवार को अचानक कोरोना बम फूटा। एक साथ दस लोग संक्रमित मिले तो सबके हाथ-पांव फूल गए। सभी संक्रमित लोग स्थानीय हैं। ये लोग बाहर से आए संक्रमितों के संपर्क में आए और लगातार मूवमेंट में रहे। लोगों से मिलते-जुलते और सामान की सप्लाई करते रहे। इस दौरान वे कितनों के संपर्क में आए इसका कोई अंदाजा नहीं। इसलिए अब ज्यादा सचेत होने की जरूरत है। प्रशासन ने इन लोगों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, लेकिन संक्रमित मिले व्यक्तियों को तलाश पाना आसान काम नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने जताया था असंतोष
लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने कई चीजों में ढील देनी शुरू कर दी थी। दुकानें और फैक्टरियां खोलने की कवायद होने लगी थी। कई स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा था। इसे लेकर शासन ने भी असंतोष जताया था। 19 अप्रैल को जारी हुई समीक्षात्मक रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर को लॉकडाउन के पालन में असंतोषजनक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed