{"_id":"55636a057a43979e395dd510848783a8","slug":"stop-clearance-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकासी रोकने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी रोकने का ऐलान
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। सिसौली के किसान भवन में बुधवार को भाकियू की पंचायत हुई। सर्वसम्मति से मिलों के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। 26 फरवरी से मिलों में गन्ना उत्पादित सभी सामग्री की निकासी रोकने का ऐलान किया गया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी मिलों अवैध रूप से गन्ना खरीद रही हैं। ऐसा करके सभी प्रकार का टैक्स बचाया जा रहा है। 26 फरवरी को प्रदेश की सभी चीनी मिलों और डिस्टलरी में बनी सामग्री की निकासी रोकी जाएगी।
इसमें चीनी, शीरा समेत अन्य सामग्री शामिल रहेगी। एक मार्च को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों प्रदर्शन होगा। किसानों की समस्याओं से जुड़ी मांगों की रणनीति तय होगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सिसौली पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन
जिले के थाने भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। रोड जाम से जनता को परेशानी होती है, इसलिए दो घंटे से ज्यादा कोई जाम नहीं लगाएगा। एक फरवरी को मात्र छह घंटे के आंदोलन से सरकार ने बिजली बिलों पर ब्याज माफी की घोषण की।
यदि इस बार भी किसान एकजुट हुए तो गन्ने की समस्या का समाधान हो जाएगा। पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल तोमर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश चौहान, उधम सिंह, ओमपाल मलिक, बलजोर, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।