{"_id":"6075e15e8ebc3e59176b88b7","slug":"stones-in-two-sides-in-datiana-four-women-injured-muzaffarnagar-news-mrt5343585145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतियाना में दो पक्षों में पथराव, चार महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतियाना में दो पक्षों में पथराव, चार महिलाएं घायल
विज्ञापन
छपार के गांव दतियाना में हुए झगड़े में सरेआम बंदूक लिये खड़ा युवक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतियाना में दो वर्गों में पथराव, चार महिलाएं घायल
मुजफ्फरनगर, छपार। गांव दतियाना में बच्चों के झगड़े में दो वर्ग के लोग आमने सामने आ गए। दोनों वर्गों के लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से चार महिलाएं घायल हो गईं। इस दौरान एक पक्ष ने बंदूक से फायरिंग की, जिससे वहां भगदड़ मच गई। गांव में तनाव बन गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
गांव दतियाना में मंगलवार दोपहर बाद सलमान, रिजवान के बच्चों के अलावा राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा के बच्चे गली में खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनमें मारपीट हो गई। जिस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। पथराव में दिनेश शर्मा की पत्नी श्यामवती, राकेश की पत्नी कुसुम तथा मीन्नू की पत्नी शकीला व भूरे की पुत्री रशीदा घायल हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने बंदूक से फायरिंग की, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई तथा दहशत फैल गई। घटना से दोनों पक्षों में तनाव बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं का चिकित्सालय में उपचार कराया। देर रात को दोनों पक्षों के ग्रामीण थाने पर जमा थे। कुछ ग्रामीणों द्वारा समझौते का प्रयास चल रहा था।
सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि बच्चों के कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों ओर से मेडिकल कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी ने तहरीर नहीं दी तो भी पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी।