फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting on two sides on pouring water, three children injured

Muzaffarnagar News: पानी डालने पर दो पक्षों में पथराव, तीन बच्चे घायल

Tue, 13 Jun 2023 05:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides on pouring water, three children injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। दधेडू खुर्द में पानी डालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। छत पर चढ़कर पथराव हुआ। इसमें तीन बच्चे घायल हो गए।
मंगलवार को दधेडू खुर्द निवासी राकेश के मकान में गोबर लिपाई चल रही थी। उसके बच्चों ने सड़क पर नाली में पानी डाल दिया। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मकान की छत पर चढ़कर पथराव किया। मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में राकेश पक्ष केदीपक, पवन और गुडि़या घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एकदूसरे पर आरोप लगाए। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया राकेश बच्चों के चोटें आई है। उनकी तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन


बैटरी चोरी कर ई-रिक्शा को जंगल में छोड़ा
चरथावल। हैबतपुर गांव में चोरों ने ई रिक्शा से बैटरी उतारकर जंगल में छोड़ दिया। गांव निवासी ओम सिंह मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को परिवार में शादी समारोह होने के कारण वह गांव आया था। घर के सामने गली में ई-रिक्शा खड़ी कर सो रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा चोरी कर ली गई। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में ई-रिक्शा खड़ी मिल गई। मगर, चोर बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस को सूचना दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed