फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting between two sides in the altercation, one person injured

कहासुनी में दो पक्षों में पथराव, एक व्यक्ति घायल

Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two sides in the altercation, one person injured
देवबंद। मोहल्ला सराय मालियान में कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय मालियान निवासी ओमपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार की रात्रि मोहल्ले में स्थित दुकान से सामान लेने गया था। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने उसे देखकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जिसके चलते वह बिना सामान लिए घर आ गया। ओमपाल के मुताबिक कुछ ही देर बाद उक्त युवक उसके घर पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। पथराव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोग पुलिस के सामने ही लाठियां हाथों में लेकर एक दूसरे पर हमलावर होते रहे और पुलिस तमाशा देखती रही। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed