{"_id":"63dba2e537e77a5b944dfe62","slug":"stone-pelting-between-two-sides-in-litigation-five-injured-muzaffarnagar-news-c-14-1-102347-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुकदमे की रंजिश में दो पक्षों में पथराव, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुकदमे की रंजिश में दो पक्षों में पथराव, पांच घायल
विज्ञापन
बरूकी गांव का मामला, पुलिस ने एक का चालान किया, कई मुचलका पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। बरूकी गांव में मुकदमे की रंजिश में दो पक्षों में पथराव हो गया। दोनों ओर से महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति का शांति भंग की धारा में चालान करते हुए कुछ लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
गांव बरुकी निवासी रीनू और उसके पड़ोसी पिंकू पक्ष के बीच एक मामले को लेकर दो वर्षों से अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। बुधवार की शाम इसी रंजिश के चलते पिंकू और रीनू में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग भी आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। इसमें रीनू व उसकी पत्नी राखी, दूसरे पक्ष से पिंकू व उसकी बहन रवीना और चाची कल्लो घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और एक युवक पिंकू को हिरासत में ले लिया। रीनू की पत्नी राखी ने पिंकू के विरुद्घ थाने में तहरीर दी। इसमें पिंकू पर रंजिश के चलते आए दिन गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए अपने पति के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिंकू का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। कई लोगों को मामले मे मुचलका पाबंद भी किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि पथराव की उन्हें जानकारी नही है। मामूली बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। उचित कार्रवाई की जा रही है।