फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting at wedding ceremony in Madhkarimpur village of Khatauli area

Muzaffarnagar: मढ़करीमपुर में युवक की घुड़चढ़ी पर पथराव, दो युवक घायल; दो थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला

Tue, 16 Jul 2024 02:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Jul 2024 02:04 AM IST
सार

खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी अनुसूचित जाति के अमृत कुमार की सोमवार सुबह घुडचढ़ी चल रही थी। बरात रवाना होने से पहले दूल्हा और उसके परिजन देवता पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अनुसूचित जाति और राजपूत समाज के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
Stone pelting at wedding ceremony in Madhkarimpur village of Khatauli area
ग्रामीणों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर में अनुसूचित जाति के युवक की घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट के बाद पथराव में दो युवक घायल हो गए। पथराव में डीजे की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। सूचना मिलने पर सीओ खतौली रामआशीष यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और बरात को रवाना कराया। पुलिस ने राजपूत समाज के आठ नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव मढ़करीमपुर निवासी अनुसूचित जाति के अमृत कुमार की सोमवार सुबह घुडचढ़ी चल रही थी। बरात रवाना होने से पहले दूल्हा और उसके परिजन देवता पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अनुसूचित जाति और राजपूत समाज के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट और पथराव हो गया, जिसमें दूल्हे का भाई अजय घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से हैप्पी राणा को भी चोट लगी है। दो पक्षों में हुए पथराव और मारपीट की सूचना पर सीओ रामआशीष यादव मंसूरपुर और खतौली पुलिस के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दूल्हे के भाई अजय को सीएचसी में उपचार दिलाया। इस मामले में रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से हैप्पी राणा और वंश को हिरासत में लिया है। गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना है। वादी रविंद्र का कहना है कि घोड़ी पर बैठकर चढ़त करने का विरोध राजपूत समाज के कुछ युवाओं ने किया था। इसके अलावा उनको जाति सूचक शब्द भी कहे गए थे। इसके बाद कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वहीं झगड़े में चोटिल हैप्पी राणा का कहना है कि उसकी दादी दिल की मरीज है। उन्होंने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा था, जिसे लेकर मारपीट हुई है। अन्य जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद है।


सीओ रामआशीष यादव ने बताया कि घटना में आठ नामजद तथा 7-8 आज्ञात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed