फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stone pelting and firing in Behda Thru, four people injured

बेहड़ा थ्रू में पथराव और फायरिंग, चार लोग घायल

Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing in Behda Thru, four people injured
बेहड़ा थ्रू में पथराव और फायरिंग, चार लोग घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव बेहड़ा थ्रू में मामूूली बात को लेकर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान छर्रे लगने से महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव में अनुसूचित जाति केे राजवीर के घर के सामने जाट समाज के राजवीर सिंह का मकान है। शुक्रवार शाम राजवीर पक्ष की एक युवती अपने घर के घर झाडू लगा रही थी। राजवीर ने बताया कि राजवीर सिंह पक्ष के लोगों ने युवती को झाड़ू लगाने से मना किया। आरोप है कि उससे गाली गलौज की। तभी युवती के परिजनों ने पहुंच कर विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि किसी ने फायर कर दिया, जिससे पड़ोस में रहने वाली महिला लाडो, सोनम, अंकित व पांच वर्षीय बालिका एकता घायल हो गयी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। घायलों का कहना है कि वह छतों पर अपना कार्य कर रहे थे। उनका इस विवाद से कुछ लेना-देना नहीं है। देर शाम अनुसूचित जाति के दर्जनों लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मामला दरवाजे को लेकर पुराने विवाद का है। आरोप है कि राजवीर सिंह ने दूसरे पक्ष के घर के सामने दरवाजा लगा दिया था। दूसरे पक्ष के विरोध के कारण यह निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ। मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। इसी को लेकर दोनों में रंजिश चल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed