फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stolen goods recovered from railway line, two junkers and four thieves arrested

Muzaffarnagar News: रेलवे लाइन से चोरी माल बरामद, दो कबाड़ी और चार चोर गिरफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered from railway line, two junkers and four thieves arrested
डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर के सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर ने दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली पुलिस ने डेडिकेटिड फ्रेट कोरिडोर के तहत मालगाड़ी की निर्माणाधीन रेलवे लाइन से सामान चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पटरी खोलने के उपकरण, रेल पटरी से चोरी किया गया सामान और वारदात में प्रयुक्त कार के अलावा अवैध असलहा बरामद किया हैं।
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य एल एंड टी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। कंपनी के ग्रुप सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर सौरव कुमार ने शनिवार को निर्माणाधीन रेलवे लाइन साइट नंबर एमओजेड 22 से एमओ जेड 36 के बीच रेल पटरी से एंगल, प्लेट, बेस प्लेट, टीएमटी व बोल्ट चोरी कर लिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मालगाड़ी की निर्माणाधीन रेलवे लाइन से सामान चोरी करने वाले चार चोरों को मंधेड़ा रजबहे की पटरी पर बने रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहित, चंद्रपाल व जगमोहन उर्फ रवि निवासीगण ग्राम रामपुर थाना छपार के अलावा दीपांशु निवासी मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी थाना नई मंडी बताए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से रेल पटरी खोलने के उपकरण, चोरी किया सामान, घटना में प्रयुक्त कार के अलावा अवैध असलहा बरामद किया हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद कबाड़ी नदीम निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना नई मंडी और समद निवासी ग्राम बाबरी जनपद शामली को गिरफ्तार किया है। दोनों मामा भांजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कबाड़ी की दुकान से रेल पटरियों से चोरी करके बेचा गया सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed