{"_id":"60c8f1458ebc3e33270f4d30","slug":"stolen-gold-and-silver-worth-one-crore-from-the-house-and-sold-it-to-saraf-muzaffarnagar-news-mrt5429093137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से एक करोड़ का सोना-चांदी चोरी कर सर्राफ को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से एक करोड़ का सोना-चांदी चोरी कर सर्राफ को बेचा
विज्ञापन
घर से एक करोड़ का सोना-चांदी चोरी कर सराफ को बेचा
मुजफ्फरनगर। शहर के सराफा बाजार निवासी एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के बहकावे में आकर अपने ही घर से एक करोड़ से अधिक कीमत का सोना-चांदी चोरी कर सराफ को बेच डाला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के साथ ही आरोपी सराफ को भी हिरासत में ले लिया, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराफा बाजार निवासी एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के बहकावे में आकर परिजनों को ही एक करोड़ से अधिक का चूना लगा डाला। दरअसल, युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पिछले तीन माह के भीतर घर से एक किलो सोना व 80 किलो चांदी चोरी कर डाली। युवक से यह सोना-चांदी लेकर उसके तीनों दोस्त सराफा बाजार के ही एक सराफ को बेचते रहे और उसे अपनी लतें पूरी करने में उड़ाते रहे। चोरी हुए सोने-चांदी की कीमत एक करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है। तीन माह बाद मंगलवार शाम के समय युवक के परिजनों ने किसी काम से अलमारी खोली तो वहां से सोना-चांदी गायब देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो घर का बेटा ही इसमें शामिल पाया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने तीन दोस्तों के कहने पर उसने घर से सोना-चांदी चोरी कर उन्हें दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ा तो उन्होंने सराफा बाजार की एक दुकान पर सोना-चांदी बेचने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी सराफ को भी हिरासत में ले लिया। मामले में सराफ का कहना है कि उसने तीनों युवकों से 15 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी खरीदा है, जबकि पीड़ित परिवार के बेटे का कहना है कि उसे इसमें से महज 50 हजार रुपये ही मिले हैं।
विज्ञापन
देर रात तक सर्राफ व पीड़ित परिवार के बीच समझौते की कवायद की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा अपने ही घर से सोना-चांदी चोरी कर अपने दोस्तों के माध्यम से सर्राफ को बेचने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।