{"_id":"5ec01ce08ebc3e90460224b1","slug":"stirred-by-accidental-death-of-electric-mechanic-muzaffarnagar-news-mrt4820644158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मैकेनिक की आकस्मिक मौत से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मैकेनिक की आकस्मिक मौत से हड़कंप
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला मोतीमहल निवासी बिजली मैकेनिक की शनिवार तड़के आकस्मिक मौत हो गई। मैकेनिक की कोरोना से मौत की अफवाह उड़ने से मोहल्ले के लोगों के साथ ही जिला चिकित्सालय और पुलिस लाइन में भी अफरातफरी का आलम रहा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोतीमहल निवासी लड्डन खान (45) पुत्र नबी बिजली मैकेनिक का काम करता था। शहर के थाने व पुलिस लाइन में अधिकांश मौके पर बिजली के काम के लिए उसे ही बुलाया जाता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक लड्डन की तबीयत खराब हुई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया तो परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उसके द्वारा उपचार करने से इंकार किए जाने पर परिजन दोबारा लड्डन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार तड़के चार बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसकी आकस्मिक मौत कोरोना से होने की अफवाह उड़ने से हड़कंप मच गया। मोतीमहल के साथ ही जिला अस्पताल और पुलिस लाइन तक भी अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, दोपहर के समय लड्डन की बहन गुड्डो ने भाई की मौत गुर्दे की बीमारी से होने की जानकारी देते हुए बताया कि करीब आठ माह से वह बीमार था, जिसका ऑपरेशन भी हो चुका था। शुक्रवार देर रात भी उसे गुर्दे का दर्द हुआ था, जिसमें उसकी जान चली गई। इसके बाद मोहल्ले के लोगों समेत अन्य सभी ने राहत की सांस ली।