फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Stirred after getting money outside Axis Bank

एक्सिस बैंक के बाहर रुपये मिलने से हड़कंप

Mon, 04 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stirred after getting money outside Axis Bank
एक्सिस बैंक के बाहर रुपये मिलने से हड़कंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर गमले में 80 रुपये के खुले नोट मिलने से हड़कंप मच गया। नोटों के कोरोना संक्रमित कर छोड़े जाने की आशंका से पुलिस ने पहुंचकर एहतियात के साथ नोटों को वहां से उठाकर कब्जे में लिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित शहर के कोर्ट रोड स्थित एक्सिस बैंक के बाहर गमले रखे हुए हैं। इनमें से एक गमले में सोमवार दोपहर दस-बीस रुपये के कुल मिलाकर 80 रुपये के नोट रखे मिले। गमले में नोट रखे होने से बैंक में हड़कंप मच गया। नोटों को संक्रमित करके रखे जाने की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नोटों को एहतियात के साथ उठाकर कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी देखकर जांच की जाएगी कि नोट किसी के छूट गए हैं या फिर किसी ने जान-बूझकर रखे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में खुला सराफा बाजार
मुजफ्फरनगर। शहर के भगत सिंह रोड स्थित सराफा बाजार सोमवार सुबह आधा घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह के साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि सराफा बाजार के कारोबारियों ने 40 दिन के लॉकडाउन का हवाला देते हुए दुकानों की साफ-सफाई और तिजोरियों की सुरक्षा आदि का जायजा लेने की मांग की थी। इसके चलते पुलिस सुरक्षा में आधा घंटे के लिए दुकानें खुलवाईं गईं थीं, जिन्हें कारोबारियों द्वारा साफ-सफाई कर लेने के बाद फिर से बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed