फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   STF was camping in Bitavada for two days

दो दिन से बिटावदा में डेरा डाले थी एसटीएफ

Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
STF was camping in Bitavada for two days
राहुल, टीईटी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
दो दिन से बिटावदा में डेरा डाले थी एसटीएफ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिछले साल नवंबर में टीईटी पेपर लीक होने के मामले में अरविंद राणा व उसके साथी राहुल को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ टीम को दो दिन तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। टीम के सदस्य वेश बदलकर गांव के जंगल में डेरा डाले हुए थे।
टीईटी पेपर लीक होने के मामले की जांच एसटीएफ कर रही थी। एसटीएफ को इस मामले में शामली के ऊन क्षेत्र निवासी अरविंद राणा व बुढ़ाना के गांव बिटावदा निवासी राहुल की तलाश थी। सूत्र बताते हैं कि तीन दिन पहले टीम को पता चला कि उक्त दोनों आरोपी व्यक्ति बिटावदा में मौजूद हैं। इसके बाद एसटीएफ के सदस्यों ने भेष बदलकर दोनों की गांव में तलाश शुरू की। उनका कोई सुराग नहीं लगा लेकिन, टीम नहीं लौटी और गांव में ही इधर-उधर मौजूद रही। शुक्रवार रात में टीम ने दोनों को अंधेरे में जाते हुए दबोच लिया। एसटीएफ टीम दोनों को पकड़कर शामली पुलिस अधिकारियों के पास लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

यूं हुई एसटीएफ सक्रिय
बीते साल नवंबर माह में टीईटी की परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। जिस कारण परीक्षा को रद्द कर दिया था। इस मामले में शामली शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से एसटीएफ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीछे लगी थी। उधर, जैसे ही 30 मार्च को इंटर अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक हुआ तो एसटीएफ सतर्क हो गई। इस मामले में भी अरविंद व उसके साथियों का हाथ होने की आशंका के चलते एसटीएफ ने बिटावदा क्षेत्र में निगाह गड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ कोट
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी-ब्रिजेश सिंह, एएसपी, एसटीएफ
यह कार्रवाई एसटीएफ ने की है। मामला शामली में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है-अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed