फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Steno Gopal Tyagi's salary stopped as soon as the chairperson's departure

Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन की विदाई होते ही स्टेनो गोपाल त्यागी का वेतन रोका

Fri, 06 Jan 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Steno Gopal Tyagi's salary stopped as soon as the chairperson's departure
- ईओ बोले कार्यालय में सर्विस बुक नहीं, ऑफिस नहीं आते तो वेतन कैसा
विज्ञापन

- वेतन बनाए जाने पर जताई आपत्ति, सूची से नाम हटाने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कार्यकाल बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। इसके बाद अब उनके कार्यकाल में स्टेनो रहे गोपाल त्यागी के लिए मुश्किलें खड़ी होने शुरू हो गई है। कार्यालय में सर्विस बुक नहीं मिलने और ऑफिस नहीं आने पर गोपाल त्यागी का वेतन रोक दिया गया है। उनकी जांच की जा रही है।
युवा अंबेडकर मंच के राधेश पप्पू की शिकायत पर गोपाल त्यागी की जांच शासन स्तर से चल रही है। जांच में शासन ने गोपाल त्यागी की सर्विस बुक तलब की है। ईओ हेमराज ने सर्विस बुक की तलाश कराई, लेकिन वह पालिका में नहीं मिली है। संबंधित लिपिक से सर्विस बुक की जानकारी मांगी गई, लेकिन लिपिक ने बुक के गायब होने की बात कही है। ईओ ने अब गोपाल त्यागी का वेतन रोकने के लिए कह दिया है। वेतन बनाने वाले लिपिक ने जब उनके सामने कर्मचारियों की सूची दी तो इसमें से गोपाल त्यागी का नाम काटने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ईओ हेमराज ने बताया कि जिस व्यक्ति की कार्यालय में सर्विस बुक नहीं, यहां नौकरी करने का कोई सबूत हमारे पास नहीं है तो वह फर्जी होने की संभावना है। पालिका के रिकॉर्ड में जिसकी हाजिरी लगेगी, जिसकी सर्विस बुक हमारे पास है, हम उसी को वेतन देंगे। जब ये यहां नौकरी करने को सबूत दे देंगे तो हम वेतन जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू के कार्यकाल में स्टेनो रहे गोपाल
पालिका में आए दिन विवाद रहे हैं। निवर्तमान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने उन्हें अपना स्टेनो बनाया तो आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हुए। लखनऊ तक शिकायतों की गूंज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed