फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Statement of Kasganj resident girl recorded in the court

Muzaffarnagar News: कासगंज निवासी किशोरी के कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Statement of Kasganj resident girl recorded in the court
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने कासगंज निवासी किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। इसके बाद किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास ले जाया गया। कमेटी ने किशोरी को उसकी माता, भाई की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

किशोरी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के पास मिलने आई थी, उसे उसका प्रेमी मेरठ से अपने साथ लाया था। साथ ही उसे अपहरण कर अपने दोस्त के घर रखा था। वहां से उसे ऋषिकेश ले जाने के प्रयास के दौरान किशोरी ने शोर मचाया था, तब उसका प्रेमी व दो दोस्त भाग गए थे। पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखा था। उधर, भाई ने अपनी नाबालिग बहन के प्रेमी व उसके दो दोस्तों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने किशोरी के जेवर व रुपये अपने पास रख लिए थे। यह भी रिपोर्ट में लिखाया था।
विज्ञापन

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में फिलहाल दुष्कर्म जैसा कुछ नहीं आया है। डॉक्टरों ने मेडिकल के दौरान बनाई एक स्लाइड प्रयोगशाला भेजी है। किशोरी के मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। अभी बयानों का अवलोकन नहीं किया गया है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। अब पुलिस इस मामले से संबंधित रिपोर्ट को कासगंज भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के वर्मा पार्क निवासी पूनम शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई कि उनका 16 साल का पुत्र वंश भार्गव एक जून को खेलने गया था, तब से वापस नहीं लौटा। जांच अधिकारी नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed