{"_id":"58dea6864f1c1b424763db5a","slug":"starting-of-wheat-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गेहूं की खरी शुरू, जिले में खरीदा जाएगा 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गेहूं की खरी शुरू, जिले में खरीदा जाएगा 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के आदेश पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। जिले में 38 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में 52 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य है। विभागीय अधिकारियों को दावा है कि गेहूं खरीद के लिए बोरों और पैसे की कोई कमी नहीं है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए संभावित लक्ष्य 52 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। इसके लिए 38 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सब पर एक अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी। जो क्रय केंद्र बनाए गए हैं, इनमें दो केंद्र यूपी एग्रो के हैं। आठ केंद्र खाद्य विपणन विभाग के एक एफसीआई का और 27 केंद्र पीसीएफ के हैं। चार केंद्र अकेले नवीन मंडी स्थल पर रहेंगे। किसानों को गेहूं का साथ के साथ आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान होगा। पैसा किसानों के बैंक खातों में सीधा जाएगा।
गेहूं खरीद के लिए सभी केंद्रों पर पैसा पर्याप्त मात्रा में हैं। गेहूं खरीद के लिए ढाई लाख बोरों की व्यवस्था भी की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि गेहूं खरीद की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों के लिए धन और गेहूं के लिए बोरों की व्यवस्था कर ली गई है। लक्ष्य गेहूं आने के हिसाब से घट-बढ़ भी सकता है। डीएम डीके सिंह ने बताया कि किसानों का समस्त गेहूं खरीदा जाएगा। एक अप्रैल से गेहूं खरीद की स्थिति वह स्वयं देखेंगे।