{"_id":"655913a3579f7ad9b105b677","slug":"staff-nurse-molested-at-knifepoint-incident-captured-in-cctv-accused-caught-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-11542-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चाकू के बल पर स्टाफ नर्स से छेड़छाड़, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चाकू के बल पर स्टाफ नर्स से छेड़छाड़, घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 19 Nov 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में धटना का आरोपी सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद। स्रोत- जिला चिकित्सालय
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स के साथ चाकू के बल पर छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने चाकू दिखाते हुए स्टाफ नर्स को धमकाकर गलत काम करने की कोशिश की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया।
जिला चिकित्सालय (पुरुष) में शनिवार अलसुबह इमरजेंसी के ऊपर वाले वार्ड में दानिश नाम का एक युवक घुस गया। वह स्टाफ नर्स को अकेली पाकर उसे चाकू से डराते हुए गलत हरकत करने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर स्टाफ ब्वाय सुरेश मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसे धक्का देते हुए वहां से भाग निकला। इमरजेंसी में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की गई। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
शनिवार को सुबह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखते हुए मामले की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे एक अंजान युवक घुस आया था। उसे पकड़ कर पुलिस चौकी में सौंप दिया था। युवक ने नर्स को चाकू से धमकाते हुए गलत हरकत करने की कोशिश की थी। इससे पीड़िता डरी हुई है। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम दानिश निवासी खालापार बताया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
बोली पीडिता
पीड़िता ने बताया कि वह वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। तभी कमरे के गेट पर नॉक किया जाता है, जैसे ही वह गेट खोलती है और आरोपी उसे धमकाता है। छेड़छाड़ करते हुए गलत काम करने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल में पुलिस चौकी होते हुए भी महिला स्टाफ यहां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
पुलिस सुरक्षा पर उठे सवालिया निशान
शुक्रवार देर रात अस्पताल में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद पुलिस सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े हुए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव लांबा ने कहा कि अस्पताल में हुई घटना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने अस्पताल पुलिस चौकी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा के मद्देनजर चौकी बनवाई गई थी, लेकिन इसका जरा भी फायदा नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि रात हुई घटना के दौरान एक भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। अस्पताल के स्टाफ ने ही आरोपी को पकड़ा है और पुलिस को सौंपा है। इससे पहले भी कई घटनाएं ऐसी है, जब चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर नहीं रहे।