{"_id":"5942d7c24f1c1b93478b45f3","slug":"stadium-champion-defeating-mansurpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर को हराकर स्टेडियम चैंपियन, फाइनल मैच 45 रनों से जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर को हराकर स्टेडियम चैंपियन, फाइनल मैच 45 रनों से जीता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाती स्टेडियम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निशांत-बब्बू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियनशिप स्टेडियम ने जीती है। मंसूरपुर क्लब को 45 रनों से हराकर स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी। मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजों के बल पर स्टेडियम की टीम ने विपक्षी टीम को सस्ते में समेट दिया। विजेता टीम को आयोजकों ने सम्मानित किया।
टी-20 का फाइनल मुकाबला मंसूरपुर और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन आइपीएल में किंग्स एलेवन पंजाब के कोच मनोज कुमार ने किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम की टीम ने निर्धारित ओवर में 145 रनों स्कोर खड़ा किया। स्टेडियम के बल्लेबाज विकास ने 40, विक्की ने 30 रनों का योगदान दिया।
रेस्ट समय बीतने के बाद स्कोर का पीछा करने उतरी मंसूरपुर क्लब की टीम की शुरुआत खराब रही। स्टेडियम की घातक गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज टिक नही सके।
विज्ञापन
नतीजन, मंसूरपुर क्लब की टीम 20 ओवर में 100 रनों पर सिमट गई। स्टेडियम की ओर से गेंदबाज अंकुर को दो और नागेंद्र को एक विकेट मिला। स्टेडियम की टीम ने 45 रनों से मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मेन ऑफ द मैच अंकुर और मेन ऑफ द सीरीज विनीत को चुना गया। अंपायर गजेंद्र और हरीश रहे। स्कोरर तनवीर अली और निशांक रहे। टुर्नामेंट समिति ने विजेता टीम को और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान नंदू, बिजेंद्र, उत्कर्ष वत्स, विकास, नागेंद्र, विक्की, विनीत, कार्तिक, रितिक, वासिफ आदि मौजूद रहे।