{"_id":"688e0d733a5effa297087478","slug":"ssp-appealed-not-to-believe-in-rumours-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-151323-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसएसपी ने की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसएसपी ने की अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील
Sat, 02 Aug 2025 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अनेक अफवाह चल रही हैं। इन पर कोई विश्वास न करें। कोई भी सूचना हो उसे पुलिस को बताएं। डायल 112 की गाड़ियों पर लाउड स्पीकर लोगों को जागरूक करने के मद्देनजर लगाए जा रहे हैं। डायल 112 टीम को अलर्ट किया है। ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक की जा रही है।
एसएसपी ने कहा कि कोई भी किसी तरह की अफवाह पर विश्वास न करे। हाल में देखने में आया था कि दो लोगों ने ककरौली क्षेत्र में कबूतरों के पैर व गर्दन में लाइट बांध कर कबूतरों को फर्जी ड्रोन बनाकर उड़ाया था। ऐसे ही जंगल में संदिग्ध लोगों के होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
-- -
बिलासपुर में ड्रोन देखकर डर गए ग्रामीण
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में रात में लगभग तीस व चार बजे के बीच ग्रामीणों को आकाश में गांव के ऊपर चार ड्रोन दिखाई दिए। तो ग्रामीण डर गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच किसी ने दो संदिग्ध लोगों को देखने का शोर मचा दिया। तब काफी ग्रामीणों ने उन्हें तलाशा लेकिन कोई नहीं मिला।