फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sriram College's handball players honored

श्रीराम कॉलेज के हैंडबॉल के खिलाड़ी सम्मानित

Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sriram College's handball players honored
श्रीराम कॉलेज के हैंडबॉल के खिलाडी, जिन्में सम्मानित किया गया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नार्थ जॉन हैंडबॉल प्रतियोगिता में श्रीराम कालेज के खिलाडियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में आयोजित नार्थ जॉन अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की हैंडबाल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीराम कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन से सात जनवरी तक हुई। जिसमें 33 विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की ओर से खेलने वाली हैंडबॉल टीम में श्रीराम कॉलेज के छात्रों पार्थ सारथी, अनंत दीक्षित तथा मोनिंदर राणा ने प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य डाक्टर प्रेरणा मित्तल एवं टीम कोच संदीप कुमार ने खिलाड़ियों के कालेज में आने पर सम्मानित किया। इस दौरान डॉक्टर अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, अमरदीप, अनुज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed