फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spring festival celebrated in schools

स्कूलों में वंसतोत्सव की रही धूम

Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Spring festival celebrated in schools
मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज में स्वागत समारोह कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूलों में वंसतोत्सव की रही धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वसंत पंचमी का पर्व शहर के स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में इस पर्व को लेकर उत्साह अलग ही नजर आया। पीले वस्त्र पहनकर बच्चों ने प्रस्तुति दी। पतंग भी उड़ाई।
शारदेन स्कूल में वसंत पंचमी का समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन एवं प्रधानाचार्या धारा रतन ने विद्या बुद्धि और मां सरस्वती की दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण करके आराधना की। संगीत अध्यापक मनोज शील और संगीत अध्यापिका राखी डबराल ने अपने मधुर स्वर से सभी को सराबोर कर दिया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने पीले परिधानों में सुसज्जित होकर ऑनलाइन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्या अनीता दत्ता, उपप्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा, इंचार्ज गीता मित्तल तथा विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों के द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय में संचालित सभी सदनों के कैप्टन ने नुपूर गोयल व चारू वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम में भाग लिया, मिडिल विंग के कैप्टन ने जसवीर कौर के निर्देशन में कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन ऋतु सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किडजी स्कूल में वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के प्रादुर्भाव का आयोजन किया गया। डायरेक्टर चारू भारद्वाज ने वसंत पंचमी के बारे में बताया। प्रिंसिपल शालिनी जैन ने मां सरस्वती की पूजा तथा वाणी के बारे में बताया। लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में छात्रों द्वारा ऑनलाइन नृत्य, गीत व कविता आदि भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता व शैक्षिक निर्देशिका प्रिया कौशिक ने छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व से अवगत कराया।

शारदेन स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाते प्रधानाचार्य व शिक्षक।

शारदेन स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाते प्रधानाचार्य व शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आइडियल किड्स में ऑन लाइन बसंत पंचमी पर मनाते बच्चें।

आइडियल किड्स में ऑन लाइन बसंत पंचमी पर मनाते बच्चें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी पर हवन करते हुए

एसडी ग्लोबल स्कूल में बसंत पंचमी पर हवन करते हुए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर हवन करते हुए

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर हवन करते हुए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में बसंत उत्सव मनाते हुए

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में बसंत उत्सव मनाते हुए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed