भक्ति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का भी प्रसार करें
मुजफ्फरनगर। लालद्वारा राम मंदिर में बुधवार को श्रीराम कथा महोत्सव शुरू हुई। शुभारंभ समाजसेवी अमरीश गोयल प्रांत उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं उनकी धर्मपत्नी रीना गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अमरीश गोयल ने आह्वान किया कि राम कथा में भक्ति के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का भी प्रसार करें, जिससे समाज में राष्ट्र भक्त आगे बढ़े। गाय और गंगा की रक्षा करें। राष्ट्रीय संत पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज अपनी कथाओं में देशभक्ति का प्रचार प्रसार करते हैं। कथा के संयोजक हरि मोहन गर्ग ने बताया कि कथा आज से प्रारंभ होकर सात सितंबर तक रोजाना चलेगी। कथा का प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से लाइव किया जाएगा। कथा में कोरोना नियमों का पालन करते हुए सैनिटाइजर एवं मास्क की की व्यवस्था की गई है। कथा से पूर्व कलश यात्रा का सुंदर आयोजन किया गया। कथा के आयोजन में कथा संयोजक हरि मोहन गर्ग, अमित गर्ग, सचिन शर्मा, संदीप कुमार सिंघल, ओमप्रकाश महेंद्रु, राधेश्याम सैनी आदि का सहयोग रहा।